Let’s travel together.

10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे

0 271

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा, “90 सीटों को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है. हम मिलकर लड़ेंगे. सीट शेयरिंग फॉर्मूला बाद में तय किया जाएगा.”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मुलाकात की. इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया गया. शीट शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले सब सामने आ जाएगा.” हालांकि, 86 साल के फारूक अब्दुल्ला ने ये साफ नहीं किया कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811