Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 11 मई 2022

0 83

मेष राशि – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्‍यापार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि -संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। रहन-सहन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन राशि – मन में नकारात्मकता से बचें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि –मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज‍िम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि –आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। व्‍यक्‍ति‍गत समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यभार बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

कन्या राशि -मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान रहेंगे। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी हो सकती है। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि –धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि –मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्‍याएं आ सकती हैं।

धनु राशि –अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

मकर राशि –व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसंपर्क हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

कुंभ राशि –मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि -शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में किसी विशेष कार्य से विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     बायपास पर स्कूल से चोरी गये लोहा सीमेंट के आरोपी गिरफ्त में     |     सेवा भारती के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए राज्यपाल     |     संविधान दिवस, संगठन पर्व एवं मन की बात को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक  सांची में फिक्स डिपाज़िट ब्याज दर बढ़ाने के बचत पखवाड़े का किया गया आयोजन      |     सहरिया आदिवासी परिवारों के पीछे पहुंचे राज्यपाल, पीएम जनमन योजना के तहत 34 हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश     |     68वीं राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए 4 आदिवासी मजदूर, परिजनों ने उतारी नजर और लगाए गले     |     आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों में की सहभागिता,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  उड़ाई पतंग     |     त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     2 दिन से दीवानगंज क्षेत्र में बादल और कोहरा, लोगो की परेशानी बड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811