जमीनी विवाद में चाचा ने अपने साथियों के साथ भतीजे की हत्या की,पुलिस ने 4 घंटे में ही आरोपियों को किया गिरफ्तार
नटेरन विदिशा।आमरोड लालकुँआ जोगी किरोंदा में पारिवारिक जमीनी विवाद में चाचा ने अपने साथियों सहित कुल 04 लोगों ने साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी।पुलिस ने 04 घंटे के अंदर चारों आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।
जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की रात्रि करीबन 12बजे कॉलर द्वारा एक व्यक्ति के मारपीट में गम्भीर रुप से घायल होने का डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई । मौके पर तत्काल डायल 100 एवं थाने से पुलिस फोर्स पहुँचा। घटनास्थल राजीव जैन के खेत के पास आमरोड लालकुँआ जोगी किरोंदा में भूपेन्द्र दांगी का नाम व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल अवस्था में बेहोश पडा था जिसे डायल 100 से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नटेरन परिजनों के साथ लाया गया । जहाँ पर डाक्टर व्दारा घायल भूपेन्द्र दांगी निवासी जोगी किरोदा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीदीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे को अवगत कराया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी बासौदा को टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही कार्रवाई कर आरोपी गणों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।SDOP मनोज मिश्रा ने
थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर कार्यवाई हेतु निर्देशित किया मृतक भूपेन्द्र के भाई कुलदीप दांगी निवासी जोगी किरोंदा की रिपोर्ट पर से थाना पर अपराध क्रमांक 246/24 धारा 103,296,3(5) बीएनएस का आरोपीगण बलराम दांगी, घनश्याम दांगी रविन्द्र उर्फ छोटू दांगी, राघवेन्द्र दांगी सर्व निवासीगण ग्राम जोगी किरोंदा के विरुध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करआरोपियों गिरफ्तारी करने हेतु प्रयास किए गए जो मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपीगण जो भागने की फिराक में थे , पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के 4 घंटे के अंदर अभिरक्षा में लिया । आरोपीगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार लोहे की राड,लाठी डंडे, 02 मोटरसाइकिलों को जप्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया ।
एवं मृतक भूपेन्द्र दांगी पिता हरनाम सिंह दांगी उम्र 28 साल निवासी लालकुँआ जोगी किरोंदा का पीएम कराया जाकर वरिष्ठ अधिकारीगणों के आदेशानुसार आरोपियों की धरपकड हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम व्दारा 4 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरर जप्त किये गये।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. बलराम दाँगी पिता प्रतापसिंह दाँगी उम्र 40 साल,
2. घनश्याम दाँगी पिता प्रतापसिंह दाँगी उम्र 35 साल,
3. रविन्द्र उर्फ छोटू दाँगी पिता कैलाश सिंह दाँगी उम्र 28 साल,
4. राघवेन्द्र पिता लक्ष्मणसिंह दाँगी उम्र 27 साल सर्व निवासीगण ग्राम जोगी किरोदा थाना नटेरन जिला विदिशा
विशेष भूमिका- थाना प्रभारी नटेरन आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक रणवीर जाट, सउनि घूमन सिंह, प्र.आर. 154 कमल धाकड, प्र.आर. 684 अल्ताफ, आरक्षक, 229 धर्मेन्द्र, आरक्षक 611 दीपक, आरक्षक 217 दिलीप शर्मा, आरक्षक 1020 प्रदीप अलावा, आरक्षक 244 अंकुश जैन , आर रवि जाट, आर धरमवीर,आर सुनील , आर सत्यवीर, सैनिक राजपाल ,की विशेष भूमिका रही।
न्यूज़ सोर्स- मनोज मिश्रा एसडीओपी गंजबासौदा