Let’s travel together.

विदिशा में डॉक्टर्स ने एक घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की

0 195

 

विदिशजा।  आज चिकित्सक महासंघ मध्य प्रदेश द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में पश्चिम बंगाल की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं बर्बरता से हत्या के विरोध में 1 घंटे 12 से 1 बजे तक का पेन डाउन स्ट्राइक की गई जिसमें अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सक, जिला अस्पताल विदिशा के सभी चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, जेडीए के सभी चिकित्सक सम्मिलित रहे| सभी अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज की अस्पताल के में गेट पर एकत्रित हुए
डॉ विवेक चौकसे सचिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन विदिशा ने चिकित्सा महासंघ द्वारा रखी गई अपनी डिमांड जो कि माननीय मुख्यमंत्री जी को लिखी गई थी पढ़कर सुनाया एवं स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों द्वारा दी गई डिमांड भी सभी के समक्ष रखीं


डॉ राजीव जैन अध्यक्ष IMA विदिशा ने इस आंदोलन का समर्थन किया एवं कल से पूर्ण हड़ताल का आवाहन किया डॉक्टर सुरेंद्र सोनकर जिला जिला अस्पताल विदिशा ने मेडिकल ऑफिसर्स की डिमांड रखी एवं भरोसा दिलाया कि यह आंदोलन आगे और भी कठोर और व्यापक रूप लेगा इसके लिए तैयार रहे|
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विमल ने जेडीए की डिमांड रखी और उनके स्ट्राइक की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी |जेडीए आज आंदोलनरत है एवं कल भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगा डॉक्टर विमल ने बताया किअगर सरकार ने उनकी डिमांड नहीं मानी तो यह हड़ताल और भी व्यापक रूप लेगी
आज सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर 1 घंटे का पेन डाउन स्ट्राइक की है और कल की रूपरेखा की आज शाम को चिकित्सक महासंघ द्वारा रखी गई बैठक में तय की जाएगी| अगर सरकार ने मां मांग नहीं मानी तो कल भी यह आंदोलन जारी रहने की पूरी उम्मीद है एवं पूरी सम्भावना है कि ये आंदोलन उग्र रूप ले और सभी चिकित्सीय सेवाएं बंद रहें |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811