Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत निनोद में शिविर का आयोजन 

0 144

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे गए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें हितलाभ दिया जायेगा। इसके लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अलग अलग दिन शिविर लगाए जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के तहत निनोद पंचायत में शुक्रवार शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत निनोद में रहने वाले नागरिकों ने अपने आवेदन शिविर में दिए गए ताकि उनको भी शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में पंचायत कर्मी, बाल विकास अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में सम्पर्क दल 11 से 17 दिसम्बर तक घर-घर जाकर अपने क्षेत्र के परिवारों से सम्पर्क करेंगे और उनसे आवेदन प्राप्त करेंगे। प्राप्त आवेदनों में से योजना की पात्रता अनुसार हितग्राही चिन्हित कर उन्हें 18 दिसम्बर से गांव-गांव में शिविर आयोजित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811