उपेंद्र मालवीय ओबेदुल्लागंज रायसेन
ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ओबेदुल्लागंज की प्राचार्या श्रीमती ललिता जैमन जी ने रायसेन जिले से UNESCO, NCERT और CBSE द्वारा आयोजित 5 दिवसीय स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यशाला में भाग लिया।

वह पूरे रायसेन ज़िले से चयनित एकमात्र प्राध्यापिका हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर डॉ सोनल मेहता एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी है। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।