Let’s travel together.

ब्यूटी पार्लर में सज-धज कर बैठी थी दुल्हन, तभी आ धमका प्रेमी और गोलियों से छलनी कर दिया सीना

0 103

उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंची दुल्हन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात को दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ-साफ दिखा कि कैसे युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा. उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. फिर अंदर घुसते ही 32 सेकंड के अंदर युवक ने दुल्हन के सीने पर दो बार गोली चलाई और मौके से फरार हो गया.

मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 20 साल की काजल की रविवार को शादी थी. पड़ोसी युवक दीपक अहिरवार काजल को पसंद करता था. शादी करना चाहता था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर था. शादी से कुछ समय पहले काजल, दीपक के साथ भाग भी गई थी. लेकिन बाद में वह वापस लौट आई. उसने कहा कि वो अब घर वालों के पसंद के लड़के से ही शादी करेगी.

परिवार ने फिर काजल की शादी झांसी में चिरगांव के सिमथरी गांव के रहने वाले राज से तय कर दी. काजल के पिता ने दूल्हे को 8 लाख की कार और 41 हजार रुपये कैश भी दिए. लेकिन उससे पहले ही काजल की दीपक ने हत्या कर दी. रविवार को बारात आने से पहले काजल तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी. इस बीच दीपक वहां आ धमका. उसने काजल से कहा कि मेरे साथ चलो.

दूसरी बार आया और मार दी गोली

लेकिन, दुल्हन बनी काजल ने दीपक के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. पहले तो दीपक वापस लौट गया. फिर कुछ देर बाद वो दोबारा ब्यूटी पार्लर में घुसा उसने कहा- तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा. उसने काजल को दो गोली मार दी. इससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कातिल नजर आया. काजल के घरवालों ने उसे पहचान लिया. कहा कि ये तो दीपक है. बस फिर पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू की. हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद नहीं किया था. करीब 1 घंटे तक उसके फोन पर घंटी जाती रही. पुलिस ने लोकेशन निकाली तो वह घटनास्थल से रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखा. स्टेशन की घेराबंदी कर आरोपी को ढूंढ़ा, लेकिन वो नहीं मिला. फिलहाल उसकी तालश की जा रही है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |     युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     ब्राह्मण समाज में नई पहल की सराहना, स्व. ब्रजेश कविश्वर की स्मृति में परिजनों ने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण     |     दीपावली पर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती, शहर के कई क्षेत्रों में 5 नवंबर को रहेगा पावर कट     |     गरीब विक्रेताओं के साथ खड़े हुए विधायक देवेंद्र जैन, 10 तारीख तक लगेंगी दुकानें     |     सेवा और राष्ट्र प्रथम: एनएमओ ने तिलक लगाकर किया भावी डॉक्टरों का स्वागत     |     भगवान श्रीकृष्ण पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से रायसेन में आक्रोश, फूंका पुतला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811