Let’s travel together.

केदारनाथ में फंसे शिवपुरी के श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की बात, कहा- आप चिंता ना करें, में आपकी हर तरह की मदद करूंगा

0 134

– शिवपुरी जिले के बदरवास के कुछ श्रद्धालु केदारनाथ में फंसे हैं

– इन श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह केदारनाथ में बादल फट जाने के कारण वहाँ फँसे हुए श्रद्धालुओं से बात की । कल केंद्रीय मंत्री को उनको लोकसभा क्षेत्र के एक बड़े ग्रूप ( 60 से अधिक लोग ) की केदारनाथ में फ़सने की सूचना प्राप्त हुई थी ।
कल केंद्रीय मंत्री ने तुरंत कल एनडीआरएफ के अधिकारियों से बात कर बचाव कार्यक्रम के माध्यम से बदरवास के लोगों को जल्द नीचे लाने का आग्रह किया था । कल संध्या तक 50 लोगों को नीचे सुरक्षित स्थान पर ले आया गया था , लेकिन रात में अचानक भारी बारिश शुरू होने के कारण बचाव कार्यक्रम रुक गया था । हालाँकि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सम्पर्क में थे ताकि किसी शिवपुरी – बदरवास वासी को रात में परेशानी ना हो व जल्द सुबह निकाले जाए । सुबह से पुनः फँसे हुए लोगों का बचाव कार्य जारी है उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है । सुबह केंद्रीय
मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फ़ोन पर बात की , नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल जाना , कहा वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है व कहा मैं हूँ ना , सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊँगा आप सभी चिंता मत करना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811