Let’s travel together.

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

0 80

– जूनियर डॉक्टर बोले- हमारा मानदेय बढ़ाया जाए

– जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में एक साल की इंटर्नशिप कर रहे 98 जूनियर डॉक्टर इस समय अपना वेतन बढ़ाए जाने को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं जिससे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसी बीच मंगलवार को इन जूनियर डॉक्टरों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यहां पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को एक ज्ञापन दिया और अपना वेतन बढ़ाने की मांग की। मंगलवार से पहले सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज के इंटर्नशिप कर रहे हैं डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर भी धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी और अपना वेतन बढाए जाने की मांग की थी।

जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को दिया ज्ञापन-

मंगलवार को इन जूनियर डॉक्टरों ने एक साथ शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया और और उनसे मांग की कि उनकी मांग को भोपाल स्तर तक पहुंचाया जाए। शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इन जूनियर डॉक्टरों ने नारेबाजी की और अपना वेतन बढ़ाने की मांग की।

प्रतिमाह 13 हजार रुपए का मामूली मानदेय दिया जा रहा है-

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में एक साल की इंटर्नशिप कर रहे 98 जूनियर डॉक्टर वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इस हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में संचालित अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पर आए इन जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि हमारी वर्ष 2018 में जो 50 हजार रुपए फीस थी, वो अब 1 लाख रुपए से अधिक हो गई है। फीस में तो वृद्धि हुई है, लेकिन हमें प्रतिमाह 13 हजार रुपए का मामूली मानदेय दिया जा रहा है, जो देश के अन्य राज्यों में सबसे कम है। महंगाई के इस दौर में 13 हजार रुपए में कुछ नहीं होता है, इसलिए हमारा वेतन 30 हजार रुपए मासिक किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811