Let’s travel together.

सब जूनियर पश्चिम क्षेत्र राष्ट्रीय महिला हाँकी मध्यप्रदेश विजेता

0 94

विजेता टीम में रायसेन की वर्षा एंव शिवानी सम्मिलित

भोपाल/रायसेन।  2nd पश्चिम क्षेत्र हाँकी इंडिया महिला राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियनशिप 23 से 30 जुलाई 2024 सूरत गुजरात में खेले गये फ़ाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 7-1 से हराकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा जमाया ।


विजेता मध्यप्रदेश टीम में रायसेन की वर्षा डिंडोरे एंव शिवानी बरासिया भी है । दोनों खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है । कु. वर्षा प्लेयर आफ द मैच रही ।
मध्यप्रदेश ने अपने पहले मैच में गोवा को 13-0 से दूसरे मैच में गुजरात को 7-0 , तीसरे मैच महाराष्ट्र को 6-0 से ,चतुर्थ मैच में छत्तीसगढ़ को 6-1 , सेमीफ़ाइनल में गुजरात को 19-0 से व फ़ाइनल में छत्तीसगढ़ को 7-1 से पराजित कर विजेता बना ।


मध्यप्रदेश को विजेता बनने पर टीम व जिले की खिलाड़ियों को ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला हाँकी संघ के अध्यक्ष आलोक भार्गव, उपाध्यक्ष रिज़वान अली, कोच प्रह्लाद राठौर,संध्या मेहरा ने बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811