Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बारिश के दिनों में मुख्य सड़क पर कई जगह खतरनाक गड्ढे,जिम्मेदारो का ध्यान नही

0 140

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर बारिश के दिनों में मुख्य सड़कों पर कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं।
इन दिनों क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सड़कों का बुरा हाल है। कई जगह सड़क की गिट्टियां निकल चुकी हैं, जिससे फिसलन बढ़ गई है। कई मुख्य मार्गों और चौराहों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढे की गहराई का पता चलना मुश्किल है। ऐसे में यदि कोई वाहन चालक गड्ढे से होकर गुजरता है तो दुर्घटना होना तय है।


भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि एक एक फीट गहरे है जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है यहां गड्ढे 1 फुट तक गहरे हो गए हैं गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर एक हफ्ते से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर चौराहे से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।


आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो चुकी है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । एमपी आरडीसी को इस रोड पर हुए गहरे गड्ढे को शीघ्र से शीघ्र भरवाना चाहिए नहीं तो इस रोड पर दुर्घटना होना आम बात हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |     विधानों का राजा है सिद्धचक्र महामंडल विधान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     वाहनों पर लगे अवैध हूटर पुलिस को नहीं आ रहे नजर,नियमों को लग रहा पलीता     |     अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले,धान की फसल को लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811