Let’s travel together.

सिवनी में चिकित्सक दल ने बाढ़ में फंसी महिला का सुरक्षित प्रसव कराया,उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सराहना

0 119

जागरूक नागरिक और कर्मठ चिकित्सक मध्यप्रदेश का गौरव हैं: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विषम परिस्थितियों में भी जन-सेवा की भावना को प्राथमिकता देकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाली सिवनी की डॉ. मनीषा सिरसाम की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ में फँसी महिला की प्रशिक्षित दाई से समन्वय कर उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मानव सेवा ही देव सेवा है। जागरूक नागरिक और कर्मठ चिकित्सक मध्यप्रदेश का गौरव हैं। आपात के समय में ऐसी सजगता और कर्मठता अभिनंदनीय है। उन्होंने नन्हें बालक को नव जीवन प्रदान करने में सहायक हुए सभी जनों का आभार एवं बालक के परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

दाई ने फोन पर प्राप्त निर्देंशो से कराई सुरक्षित डिलेवरी, जुडवा बच्चों ने लिया जन्म, जच्चा-बच्चा “ऑल इज वेल”

मंगलवार 23 जुलाई को सिवनी जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ से कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिनमें से एक जोराबाड़ी गांव भी शामिल था। इस गांव में गर्भवती महिला श्रीमती रवीना बंशीलाल उइके को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पूर्व रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें जुड़वां बच्चों को जन्म देना था। परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल सिवनी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सभी रास्ते बंद थे।

परिवार ने आशा कार्यकर्ता से संपर्क किया, जो पहले से ही जिला अस्पताल में थी। आपातकालीन स्थिति में, आशा कार्यकर्ता ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम को सूचना दी। डॉ. सिरसाम ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने तुरंत चिकित्सकीय दल को गांव भेजने के निर्देश दिए।

डॉ. मनीषा सिरसाम, नर्सिंग सुनीता यादव, मेंटर कविता वाहने, और आशा कार्यकर्ता कामता मरावी के साथ एसडीआरएफ टीम गांव के समीप पहुंची, लेकिन नाले में अधिक जलस्तर के कारण रुक गई। ऐसी स्थिति में, डॉ. सिरसाम ने फोन पर गांव की प्रशिक्षित दाई को निर्देश दिए। दाई ने निर्देशानुसार रवीना का सुरक्षित प्रसव कराया। बाढ़ का पानी कम होने पर, चिकित्सकीय दल ने जच्चा और बच्चा को 108 वाहन द्वारा एहतियातन जिला अस्पताल पहुंचाया। माँ और बच्चे स्वस्थ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811