Let’s travel together.

हनुमान जयंती के पावन पर्व पर छींद मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, श्री हनुमान जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

0 193

लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह-प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रहें मौजूद

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं लोकसभा चुनाव मप्र सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छींद पहुंचे | राज्य मंत्री एवं उदयपुरा विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अपनी विधानसभा में मुख्यमंत्री के प्रथम बार आगमन पर हेलीपैड पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया|


सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर छींद धाम मंदिर पहुंचे और पवनसुत हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर प्रदेश की जनता के कल्याण की मंगल कामना की।
इसके बाद ग्राम छींद धाम में ही होशंगाबाद (नर्मदापुरम) लोकसभा क्षेत्र की उदयपुरा विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा में पहुंचे सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तत्पश्चात उपस्थित मंचासीन पूर्व मंत्रीयो के द्वारा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के उदवोधन के पश्चात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रत्याशी दर्शनसिह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज छींद धाम में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया ऐसा नहीं लग रहा की प्रथम बार दादाजी के दर्शन करने आया हूं | चुनाव नजदीक है 26 तारीख को होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र मतदान होना है आप लोगों से अपील करने आया हूं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित किया है प्रधानमंत्री देश की जनता को ही अपना परिवार मानते हैं आज देश का माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बना है ।
हनुमान जी को प्रणाम करतें हुये कहा कि यदि हनुमान जी का जिक्र रामायण में नहीं होता तो रामायण अधूरी होती। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र में म प्र सरकार ने 100दिन के अन्दर निर्णय लिये है ।म.प्र.की चलती पर भगवान राम और कृष्ण आये ऐसे कई धार्मिक स्थान है उनको विकसित किया जायेगा छींद धाम को भी ओर विकसित करने की बात कही।

महादेव की कथा सुनाते हुए कहा
समुद्र मंथन के समय अलग-अलग प्रकार की आनंद की वस्तुएं सब ने ले ली लेकिन विष धारण करने के लिए कोई आगे नहीं बढ़ा बिष धारण महादेव ने किया।इसी कारण सब देव कहलाये ओर भोले महादेव।| इसी तरह घमंडिया गठबंधन क्या-क्या नहीं बोलता सभी लोगों की गलियां विष पीकर कर 142 करोड लोगों के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हो सकता है और दूसरा कोई नहीं | भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी किसान नेता भगवान बलराम का बजरंगी रूप है । किसान संघ में रहकर संघर्ष के दम पर इन्होंने अपनी पहचान बनाई है |

आप सब को पता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सुशासन की मिसाल पेश कर विकसित भारत के ध्येय प्राप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है; तीसरी बार प्रचण्ड मतों से विजय के साथ ही विकसित भारत का नया अध्याय लिखा जायेगा।

 

झलकियां –मुख्य मंत्री ने उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र का विधायक रामपाल सिंह वोला।
पूर्व विधायक रामकिशन पटेल को देखते हुए भगवत सिंह ह का नाम लिया।
फूल छाप भगवा साडियो के लिवास में महिलाएं बैठी सभा में।
इस बीच कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, होशंगाबाद लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित ,लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी,पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री विधायक प्रभुराम चौधरी, जिलाअध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, जिला महामंत्री नेपाल सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह चौधरी, जिला मंत्री राजेन्द्र ठाकुर, पवन रघुवंशी,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रेवा सिंह गौदर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811