Let’s travel together.

ट्रैफिक पुलिस की जांच के चक्कर में ट्रक में घुसी कार

0 111

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

ट्रैफिक पुलिस कहीं भी सड़क किनारे अपने यातायात वाहन को खड़ा करने के बाद वाहनों की जांच शुरू कर देती है ऐसा अक्सर देखा जा रहा है रायसेन ट्रैफिक पुलिस सांची क्षेत्र में आकर वाहनों की जांच करते देखी गई है
सोमवार 2:30 बजे सांची विदिशा नेशनल हाईवे पर पटेल पेट्रोल पंप के सामने रायसेन ट्रैफिक पुलिस ने अपने यातायात वाहन को खड़ा किया और सड़क से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी ट्रैफिक पुलिस को सड़क पर देखकर वाहन चालक पुलिस से बचने के चक्कर में यहां वहां से अपने वाहन निकलते देखे गए इसी बीच एक कार ट्रक की चपेट में आ गई कर में सवार यात्री भगवान की कृपा से सुरक्षित बच गए घटना में कार आगे से क्षतिग्रस्त हो गई
बताया जाता है कि सड़क पर खड़े पुलिस कर्मी सभी वाहनों को रोक रहे थे इसी बीच यह घटना घटित हुई मौके पर उपस्थित है ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज यशवंत शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया
यहां यह अक्सर देखा जाता है विदिशा रायसेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस वाहन चेकिंग बड़े पैमाने पर करती है चेकिंग के दौरान कुछ पुलिस कर्मी अपनी जेब भी गर्म करते देखे जाते हैं
इस कार्यवाही को वेद माना जाए या अवैध यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन अपना टारगेट पूरा करने के चक्कर में अधिकांश भोले वाले लोगों को टारगेट बनाया जाता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811