Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क भी लाल पत्थर से बने चबूतरे हुए क्षतिग्रस्त

0 94

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क रेखा पर दो चबूतरे बने हुए थे इनमें से एक चबूतरा 3 महीने से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है पर्यटन विभाग इसको सही करने पर ध्यान नहीं दे रहा है जिस कारण पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कर्क पर कुछ साल पहले राजस्थानी लाल पत्थरों का चबूतरा बनाया गया था ताकि पर्यटकों को सेल्फी लेने और बैठने के लिए उचित व्यवस्था मिल सके। लेकिन राजस्थानी लाल पत्थर से बने चबूतरे की देखरेख नहीं होने के कारण एक चबूतरा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
जबकि यहां मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का जाना मना एक सेल्फी पॉइंट है इस रोड से निकलने वाला हर व्यक्ति अपनी सेल्फी लेना इस कर्क रेखा पर नहीं भूलता है। जब सरकारी छुट्टी पड़ती है तो यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां से कुछ दूरी पर ही पर्यटन सांची पड़ता है। और अशोक सम्राट हलाली डैम भी पड़ता है। जिस कारण यहां पर पर्यटकों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। रविवार के दिन हलाली डैम पर कई पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं तब भी यहां पर सेल्फी लेते हुए निकलते हैं। यहां हमेशा दिनभर सेल्फी लेने वाले का भीड़ लगी रहती है। इसी सेल्फी पॉइंट पर 21 जून दोपहर 12 बजे अपनी खुद की ही परछाई दिखाई कुछ नहीं दिखाई नहीं देती है क्योंकि कुछ समय के लिए इस जगह पर परछाई गायब हो जाती है। रोड के दोनों तरफ राजस्थानी लाल पत्थर से चबूतरे बने हुए हैं इन्हीं चबूतरे के ऊपर पर्यटकों को बैठने को लिए व्यवस्था भी की गई थी। जिनमें से एक चबूतरा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया था।
चबूतरा की मरम्मत के लिए एक महीने पहले पर्यटन विभाग ने चबूतरे पर लगे लाल पत्थर को उखड़वा कर साइड में रख दिए थे और मरम्मत का कार्य किया जाना था मगर 1 महीने से ज्यादा समय गुजर गया मगर अभी तक मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। चबूतरे के पास ही गिट्टी के ढेर लगे हुए हैं जिससे सेल्फी लेने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों का कहना है कि पर्यटन विभाग को शीघ्र से शीघ्र चबूतरे पर कार्य करवाना चाहिए जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल सके। कर्क रेखा पर रोज हजारों की तादात मैं पर्यटक अपनी सेल्फी लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811