Let’s travel together.

इंदौर में BBA की छात्रा ने लगाई 16वीं मंजिल से छलांग, मौत… छत से मिला चश्मा और मोबाइल

0 86

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश इंदौर में 16 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की छत से कथित तौर पर छलांग लगाकर 22 वर्षीय बीबीए छात्रा ने गुरूवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि मुस्कान अग्रवाल (22) ने लसूड़िया थाना क्षेत्र में 16 मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत की छत से कथित तौर पर छलांग लगाई और नीचे गिरते ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया,‘‘हमें अब तक मुस्कान का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।”

डीसीपी ने बताया कि पुलिस को 16 मंजिला इमारत की छत पर मुस्कान का चश्मा और मोबाइल फोन मिला है। उन्होंने बताया कि मुस्कान बड़वानी जिले की रहने वाली थी और इंदौर के एक निजी महाविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई कर रही थी। विश्वकर्मा ने बताया कि बीबीए छात्रा की मौत की अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811