Let’s travel together.

ग्राम माहौली में उल्टी दस्त से एक युवक की मौत,13 बीमार,मेडिकल टीम पहुंची गाँव

0 92

रायसेन। औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के ग्राम महोली में अचानक उल्टी दस्त का प्रकोप देखने को मिला जिससे एक युवक की मौत हो गई तो वहीं 13 अन्य लोग बीमार हो गए वही जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा कलेक्टर अरविंद दुबे स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा भी मौके पर पहुंचे उल्टी दस्त पेट दर्द की शिकायत वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है तो वही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ग्रामीणों की बीमारी की वजह तलाशने में जुटा हुआ हैं।

बीएमओ अमृता जीवने ने बताया कि माहोली में गुरुवार को कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। शुक्रवार सुबह गांव के 18 वर्षीय रोहित को इलाज के लिए सुल्तानपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जीवन ने बताया कि बारिश से गांवों के जलस्रोत दूषित हो गए हैं। संभवतः ऐसे ही किसी जलस्रोत का पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। अभी गांव में 10 से 12 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। जिनका गांव में ही इलाज किया जा रहा है। फिलहाल में सभी की स्थिति ठीक है,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811