Let’s travel together.

जेल डीजीपी पहुंचे सर्किल जेल, निरीक्षण किया, 10 नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों का किया लोकार्पण

0 68

– सर्किल जेल में बनाए गए बाहरी बंदियों के लिएबंधिया के परिजन हेतु प्रतीक्षालय कक्ष का भी लोकार्पण किया

– ट्रासजेण्डर बंदियों के लिए पृथक से बनाई गई बैरिक एवं अन्य निर्मित कार्यों का अवलोकन किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश के जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं डीजीपी गोविंद प्रताप सिंह ने रविवार को शिवपुरी की सर्किल जेल में पहुंचकर यहां का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान जेल डीजीपी गोविंद प्रताप सिंह ने विभागीय मद अंतर्गत निर्मित 10 नए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों का लोकार्पण किया। अपने इस अपने इस दौरे के दौरान जेल के बाहर बंदियों के परिजनों हेतु प्रतीक्षालय कक्ष का लोकार्पण
किया। साथ ही ट्रासजेण्डर बंदियों के लिए पृथक से बनाई गई बैरिक एवं अन्य निर्मित कार्यों का अवलोकन किया गया।
जेल डीजीपी गोविंद प्रताप सिंह के इस दौरे में उनके साथ जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य, उप जेल अधीक्षक राम शिरोमणि पांडे, सहायक जेल अधीक्षक सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और जेल स्टाफ मौजूद रहा।
ेेेजेल डीजीपी ने अपने दौरे के दौरान सर्किल जेल में चल रहे विभिन्न विभागीय मद कार्यों का निरीक्षण किया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जेल में बंदियों को नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूक किया जाए। श्री सिंह ने जेल के अधिकारी व डॉक्टरों से कहा कि नशे वाले बंदियों का उचित उपचार किया जाए और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाए। जिससे वह जब जेल से बाहर जाए तो अच्छा जीवन जी सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811