Let’s travel together.

मानव जीवन अनमोल है इस जीवन को भगवान की भक्ति में लगाए जीव-ब्रह्मचारी जी महाराज बापोली धाम

0 129

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शिव लोक कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छटवे दिवस कथा वाचक ब्रह्मचारी जी महाराज जी ने कहा की जीवन बड़ा अनमोल है मानव दर दर भटक कर इसे बर्बाद कर रहा है।ब्रह्मचारी जी ने बताया कि माता-पिता व परिवार से प्राप्त संस्कार ही मानव को श्रेष्ठ बनाते हैं। तथा श्रेष्ठ कार्य करने प्रेरित करते हैं। बच्चों को प्रारंभ से ही संस्कारित कि या जाना चाहिए। ताकि बड़े होकर वह न केवल संस्कारित कार्य करें बल्कि अन्य के लिए भी उदाहरण प्रस्तु करें। उन्होंने बताया विवाद करने वाला तथा विवादों में रहने वाला व्यक्ति कभी भी संस्कारित नहीं हो सकता है। बालक की पहचान माता-पिता से होती है। मानव को धर्म दान करना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का साधन है। आज प्रकृति से छेड़छाड़ से मानव को कई परेशानियां हो रही हैं। धर्म ये नहीं कहता कि जीव की हत्या करो।हरी नाम मात्र जीव आत्मा को पार लगा सकता हैं।


निस्वार्थ भावना से भगवान भजन ही करना चाइए ,भगवान की कृपा मात्र से बड़े बड़े संकट कट जाते है।
जीव आत्मा सिर्फ अपने कर्मो के नुसार सुख दुख भोगता है।मानव के साथ क्या जाएगा। धोखे की माया है सब यही रखा रहेगा सिर्फ धर्म कर्म ही जाएगा मानव के साथ।
आयोजक अशोक सिंह रघुवंशी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811