Let’s travel together.

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की छापामार कार्यवाही ,तीन आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 31.78 ग्राम स्मैक जप्त

0 198

-कुल कीमती 635600/ रुपये मूल्य की स्मेक जप्त 

– नशीले पदार्थों के विक्रय करने एवं सेवन करने वालो पर बडी कार्यवाही

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने नशे का कारोबार और विक्रय करने वाले और उसका उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु टीमें गठित की गई गठित टीमों द्वारा दिनांक 17.07.24 को विश्वसनीय मुखविरों द्वारा सूचना देने पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करने हेतु रवाना हुई जो टीम – 01 द्वारा सिंहनिवास पुल के उपर फोरलेन हाइवे पर एक व्यक्ति सफेद व काले रंग की हाफ चैकदार शर्ट व सफेद रंग का जींस पेंट पहने हुये खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर भागने लगा जिसे फोर्स द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 9.5 ग्राम भूरे रंगा का पदार्थ ( स्मैक) कीमती 190000/रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिर किया गया एवं टीम – 2 द्वारा मुखविर की सूचना पर रेल्वे स्टेशन पानी की टंकी के पास जाकर देखा तो खंबे के नीचे चबूतरे पर एक व्यक्ति मुखविर के बताये हुलिये के बताये अनुसार बैठा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आते हुये देखकर भागने लगा जिसे फोर्स द्वारा घेरकर पकडा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई । तो उसके कब्जे से 08 ग्राम भूरे रंगा का पदार्थ (स्मैक) कीमती 160000 /रु विधिवत जप्त कर आरोपी को गिर. किया गया तथा टीम – 3 द्वारा बस स्टैण्ड के पीछे मनियर रोड पर जाकर दविश दी तो एक व्यक्ति काले रंग का लोअर व सफेद रंग की शर्ट पहने संदिग्ध अवस्था मे दिखा जो पुलिस को देखकर सकपका गया जिसे हमराही फोर्स व साक्षीगण से मदद से घेरकर पकड़ा जिसकी तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 14.28 ग्राम स्मैक कीमती 285600/ रु की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई तीनों आरोपीगणों से कुल 31.78 ग्राम स्मैक कीमती 635600/रु की जप्त की गई एवं गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से स्मैक का विक्रय करने वाले एवं नशा करने वाले अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की गई बाद आरोपीगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811