Let’s travel together.

बच्चों की पढ़ाई के लिए मजदूर पिता ने किया घर त्याग

0 235

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

एक पिता ने दिया शिक्षा को महत्व । शिक्षा के लिए संघर्ष कर झुग्गी झोपड़ी में रहकर मजदूरी कर परिवार का करता है भरण पोषण । बच्चों की पढ़ाई हो सके, इसलिए गांव का घर छोड़ा और सरकारी स्कूलों में  प्रवेश दिलाया। एसडीएम बेगगमगंज से  मदद की गुहार लगाई थी। दिनेश अहिरवार् के दो बेटे हैं बड़ा लड़का कक्षा 10 एक छोटा लड़का 9 में तथाएक लड़की है कक्षा 9 में पढ़ती हे।

रायसेन जिले के बेगगमगंज के ग्रामीण दिनेश अहिरवार ने बताया कि उसके बच्चे आज तक फैल नहीं हुए हैं और सभी प्रथम श्रेणी में पास होते हैं। बेटे अजय अहिरवार का प्रवेश सीएम राइज स्कूल में नहीं हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने एसडीएम सौरभ मिश्रा से गुहार लगाई है।

उन्होंने एडमिशन करवाने का भरोसा दिलाया है। परिवार की पढ़ाई के प्रति लगन देख और बच्चों से बात कर एसडीएम सौरभ मिश्रा भी प्रभावित हुए और परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बेगमगंज तहसील के ग्राम ढिमरोली गांव निवासी दिनेश अहिरवार ने अपना घर इसलिए छोड़ा कि उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। दिनेश अहिरवार ने बताया कि वह पढ़ाई के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, वह भी 5वी तक पढ़े हैं, लेकिन उच्च शिक्षित न होने का मलाल रहता है, लेकिन अब वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करना चाहता है। ताकि उसके बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह उच्च पदों पर आसीन हो। वह शमशान घाट के पास पड़ी सरकारी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर तीनों बच्चों व पत्नी के साथ पिछले दो माह से रह रहे है, क्योंकि गांव में उनके घर पर आए दिन पारिवारिक विवाद होते थे, जिससे इन विवादों का असर बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ रहा था, यही वजह है कि वह गांव का खुद का मकान छोड़ यहां झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। खुद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीनों बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में करवा दिया है। दो बच्चों का प्रवेश सीएम राइज और बेटी का गर्ल्स हाई स्कूल में करवाया है।

सौरभ मिश्रा एसडीएम बेगमगंज (दिनेश अहिरवार बच्चों संग कुछ दिन पहले आए थे। कुछ पारिवारिक विवाद थे इसलिए वह बच्चों को पढ़ाने बेगमगंज शहर में आए हैं। बच्चे भी पढ़ाई के प्रति जागरुक है इसलिए शासन की तरफ से जो भी मदद की जा सकती है, वह हर संभव तरीका से मदद करवाएंगे। हमने भी उसकी झोपडी पर जाकर पूरे परिवार से सदस्यों से चर्चा की हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811