Let’s travel together.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, खिलाड़ी व शिक्षकों को किया सम्मानित

0 102

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में उत्कृष्टता पुरस्कार सम्मान समारोह हुआ आयोजित

-केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के सहायक आयुक्त ने दिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र में मेधावी प्रतिभाओं के लिए उत्कृष्टता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 तथा केवीएस की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता पाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के छात्र जुनैद बेग मिर्जा ने जूडो में केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा कुमारी प्रांजल त्रिपाठी ने भी जूडो में कांस्य पदक अर्जित किया था इसके लिए उनको क्रमश: 8 हजार रुपए और 5 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
विद्यालय की कक्षा 12वीं कॉमर्स की छात्रा कुमारी राधिका शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित करके भोपाल संभाग के समस्त केंद्रीय विद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक (वाणिज्य) राजीव कुमार सिंह ने भी व्यावसायिक अध्ययन तथा लेखाशास्त्र दोनों विषयों के परीक्षा परिणाम में पूरे भोपाल संभाग में श्रेष्ठतम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के सहायक आयुक्त विजय वीर सिंह ने विद्यालय में इन सभी को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साथ ही पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी ने कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में पूरे भोपाल संभाग में प्रथम स्थान एवं कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में भोपाल संभाग में तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय की ओर से इस अभूतपूर्व उपलब्धि हेतु उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने प्राप्त किया। सहायक आयुक्त ने बच्चों तथा विद्यालय परिवार को इसकी बधाई देते हुए उन्हें ऐसे ही नए कीर्तिमान बनाते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811