Let’s travel together.

प्राणघातक हमला करने के आरोपी को सुनाया गया 7 साल के कठोर कारावास का दंड और लगाया गया जुर्माना

0 146

रायसेन।  न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी अमन विश्वकर्मा आयु 23 वर्ष को पुलिस थाना मंडीदीप के मामले में दोषी पाते हुए धारा 307 भादंसं में 7 वर्ष एवं 2000 जुर्माना से दण्डित किया गया ।उक्त मामला जघन्य एवं सनसनीखेज सूची का होकर चिन्हित मामला था।

इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री लोकेन्द्र कुमार द्विवेदी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना के अनुसार  15नवम्बर् 2020 को आरोग्य अस्पताल मण्डीदीप से थाना मण्डीदीप, जिला रायसेन  में आहत/पीडित को मारपीट में चोट आने व इलाज के लिये अस्पताल लेकर आने की सूचना प्राप्त होने पर थाना मण्डीदीप, जिला रायसेन  में पदस्थ ए.एस.आई. ने आरोग्य अस्पताल मण्डीदीप पहुंचकर आहत के बताये अनुसार इस आशय की देहाती नालसी लेखबद्ध की, कि वह यूनीक्रोप कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है.

15नवम्बर् 20 को वह बाजार मण्डीदीप से अपने घर स्क्वायर कालोनी जा रहा था कि दोपहर   वह रेल्वे ब्रिज के नीचे पहुंचा था, तभी वहां उसे अमन विश्वकर्मा तथा अन्य दो लोग मिले, अमन विश्वकर्मा उससे कहने लगा कि उसने उसकी रिपोर्ट की थी वह उसे देखता है, उसने अभियुक्त अमन से कहा कि वह हमेशा उनको डराते रहता है तो उसके इतने कहने पर अमन विश्वकर्मा ने अपनी मोटरसाइकिल में से लोहे की रॉड निकाल कर उसे जान से मारने की नीयत से सिर में मारा, जो सिर में लग कर खून निकलने लगा। अमन विश्वकर्मा पहले भी उसके लडके तथा उसके साथ लडाई झगडा मारपीट किया था। उक्त रिपोर्ट पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मण्डीदीप में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के परिणामस्वरूप अभियुक्त द्वारा उक्त अपराध किया जाना पाये जाने से उसके विरुद्ध अभियोग पत्र विहित विधिक प्रक्रिया के अनुसार  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने अभियुक्त् के विरूद्ध मामले को संदेह से परे प्रमाणित पाते हुए आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811