Let’s travel together.

पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल करेंगे प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ

0 75

 

27 हज़ार 371 बूथ में पिलाई जाएगी “दो बूँद ज़िंदगी की”
भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बच्चों को डबल सुरक्षा देने के लिए प्रदेश के समस्त जिलों में, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को, दो बूंद जिन्दगी की देने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि नौनिहालों को पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में योगदान दें। प्रदेश में “राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान” 23 जून 2024 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ 23 जून को जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई (जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर) में प्रातः 9 बजे उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल द्वारा किया जाएगा। राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल रहेंगे।

पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 जून से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिवसीय अभियान में 27 हज़ार 371 पोलियो बूथ में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। इसके साथ ही 1 हज़ार 237 ट्रांजिट टीम विशेष क्षेत्रों में पोलियो ड्राप अभियान के लिए गठित की गयी हैं। हाई रिस्क एरिया के लिए 6 हज़ार 130 और माइग्रेटरी क्षेत्र के लिए 455 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।

अभियान के द्वितीय और तृतीय दिवस 27 हज़ार 271 टीम घर-घर जाकर छूट गये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेंगी। प्रदेश में अभियान के लिये 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811