Let’s travel together.

कार ने मोटरसाइकल को टक्कर मारी,तीन घायल,एक गंभीर

0 178

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज कलारी के सामने  कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से तो दो व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के जानकारी की सांची निवासी राजू अहिरवार , अनिकेत और एक अन्य व्यक्ति काम करने के लिए सांची से भोपाल जा रहे थे। गुरुवार को सुबह 6:30 के लगभग जैसे ही दीवानगंज कलारी के सामने पहुंचे तो भोपाल की तरफ से आ रही एक सफेद कार क्रमांक एमपी 04 जेड सी 0931 ने रॉन्ग साइड आते हुए जोरदार टक्कर मोटरसाइकिल को मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार राजू अहिरवार पिता बंसी लाल अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी सांची गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अनिकेत और अन्य एक व्यक्ति को मामूली सी चोट आई है। राजू अहिरवार पिता बंसीलाल अहिरवार को दीवानगंज जननी 108 के पायलट अभिषेक यादव द्वारा सांची अस्पताल भेजा गया जहां से विदिशा रेफर कर दिया गया है जहां पर घायल इलाज जारी है। वही प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा बताया गया कि कार रॉन्ग साइट आते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर भाग रहा था तो 1 किलोमीटर दूर जाकर बरजोर पुर जोड़ पर कार बंद हो गई। कार चालक कार छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता जिस दिन इस रोड पर दुर्घटना नहीं होती हो।
त्रिमूर्ति चौराहा सलामतपुर से लेकर भोपाल भानपुर तक 45 किलोमीटर मार्ग पर रोज दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें कई राहगीर घायल हो रहे हैं तो कई राहगीरों मौत हो चुकी है। 7 महीने में ही 70 से ज्यादा दुर्घटना हो चुकी है। जिसमें अभी तक 90 लोग घायल हो गए हैं तो वही 15 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश के समय में रोड की हालत भी बद से बत्तर हो गई है। रोड में एक एक फिट गड्ढे हो गए हैं इन्ही गड्ढों को बचाने के चक्कर में दुर्घटनाएं हो रही है। जबकि भदभदा पर स्थित टोल प्लाजा से कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है टोल टैक्स लेने के बावजूद भी रोड की देखभाल नहीं हो रही है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। आसपास के दो दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों की मांग है कि रोड को फोर लाइन में तब्दील किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811