Let’s travel together.

करोड़ों रुपए लागत से बनाए गए सांची ब्लाक के गांवों में

0 190

सामुदायिक शौचालय बने शोपीस
-ग्रामीणों को नही मिल रहा लाभ

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
ग्राम पंचायतों में कागजों पर भले ही सामुदायिक शौचालयों का संचालन हो गया हो। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। यहां के अधिकतर गांवों में या तो सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं या फिर उनके ताले ही नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को अब भी खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। रायसेन के सांची ब्लॉक में शासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च करके ग्राम पंचायत स्तर पर जो सामुदायिक शौचालय बनवाए गए थे। वह पूरी तरह जिम्मदारों के उदासीन रवैये की वजह से बेमकसद साबित हो रहे हैं। जो सिर्फ शो पीस बन चुके हैं। और इनका फायदा ग्रामीणों को नही मिल रहा है।जिले के सांची ब्लाक के अनेकों ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन को पंचायत सचिव व अधिकारी पलीता लगा रहे है। लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है या फिर वह अधूरे पड़े हुए हैं तो किसी में गेट नहीं लगा गया है। लोगों को सुविधाएं देने के लिए भारी-भरकम बजट खर्च कर बनाए गए शौचालय का लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकने से स्थानीय लोगों को लाभ तो दूर रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद जिम्मेदारों द्वारा ताला नहीं खोला गया है। जिससे ग्रामीण इसका प्रयोग नही कर पा रहे हैं। जिनको मजबूरन शौच क्रिया के लिए खुले मैदान में जाना पड़ रहा है। वहीं ज़िम्मेदार अधिकारी शिकायतों के बाद भी इस तरफ ध्यान ना देकर अंजान बने हुए हैं।

इनका कहना है।
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों पर ताला डला रहता है। और स्थानीय ग्रामीण शौच क्रिया के लिए खुले मैदान में जाने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।
कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811