Let’s travel together.

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में रायसेन बंद,आरोपी गिरफ्तार नहीं होने और घटना को लेकर जिले भर में आक्रोश

0 161

रायसेन जिले के गौहरगंज स्थित ग्राम मंडीदीप 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को रायसेन शहर पूरी तरह बंद रहा। हिंदू समाज के आवाहन पर लोगों ने अपनी दुकान बंद रखी और घटना का विरोध किया। हिंदू संगठन व्यापारी और आम लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे। उन्होंने खुली दुकानों को बंद कराया और आरोपी सलमान को फांसी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की ।

दोपहर 2:00 बजे हिंदू समाज ने सागर तिराहे से धरना भी दिया। इस दौरान आरोपी को संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। हिन्दू समाज ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को एनकाउंटर करने की मांग की है घटना शुक्रवार शाम को गौहरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पांजरा में हुई थी, जहां आरोपी सलमान ने 6 साल की आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। इस घटना के बाद रायसेन एवं मंडीदीप में लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ रहा है। गौहरगंज थाने में महिलाओं ने धरना दिया था,जबकि सोमवार को रायसेन में भी पुलिस ने आरोपी पर इनाम की राशि ₹20000 की है आरोपी की तलाश में पुलिस की दस टीमें तलाशी में जुटी हुई है, जाम की स्थिति बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811