Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम के साथ मना जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा का जन्म दिवस

0 153

शुभ चिंतको और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सी एल गौर रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को  जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ श्री शर्मा का स्वागत किया, ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस मनाया। जन्मदिवस की खुशी में कार्यालय में सहभोज कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने राजा राम सरकार की पूजा अर्चना करने के पश्चात सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था, रविवार को सुबह के समय भूतेश्वर महादेव मंदिर पर श्री शर्मा ने श्रद्धा भाव के साथ शिव अभिषेक किया, इसके साथ ही वृद्धाश्रम पहुंचकर गरीबों को फल वितरण किया गया। इस तरह जगह-जगह अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811