मेष राशि – लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान आपसे यदि किसी काम को लेकर सलाह ले, तो उन्हें जो सलाह देंगे वह उसके विपरीत चल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।
वृषभ राशि – भाई या बहन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता किसी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें।
मिथुन राशि –नौकरी में लोगों को बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी पेशा नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे थे, तो वह कहीं अप्लाई कर सकते हैं। काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।
कर्क राशि –किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह कोई गलत सलाह दे सकते हैं। अविवाहित के जीवन में किसी नए साथी की दस्तक हो सकती है। रुके हुए कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
सिंह राशि – बड़े निवेश सोच विचार कर करे। आपको किसी निवेश से नुकसान होने की संभावना है। बढ़ते खर्चों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़े, तो अच्छा रहेगा। लेनदेन के मामले में अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
कन्या राशि – जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहें। परिवार में किसी सदस्य के साथ बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं।
तुला राशि – स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। साथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरंदाज करना होगा, नहीं तो वह समस्या बन सकती हैं। परिवार में यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो उसे दूर करने का प्रयास करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा।
वृश्चिक राशि –राजनीति में किसी बड़े पद की प्राप्ति होगी। बिजनेस की योजनाओं में भी चार चांद लगाएंगे, जिनको आप गति देंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। पिताजी से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई सलाह उसे बहुत ही सोच विचार कर दें।
धनु राशि –पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में छोटे-मोटे काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि अपने धन के निवेश को लेकर योजना बना रहे हैं, उन्हें भाई व बहनों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।
मकर राशि – दोस्तों को सहकर्मियों पर पूरा विश्वास बनाए रखना होगा। यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं।
कुंभ राशि- काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। भाग्य का साथ मिलने से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। संतान से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे।
मीन राशि –व्यवसाय में लंबे समय से कुछ समस्याएं चली आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। गृहस्थ जीवन के तालमेल बैठा कर चलना होगा, नहीं तो साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।