नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज के बारे में दिए गए विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त मोर्चा मंडल श्यामपुर द्वारा श्यामपुर बस स्टैंड पर एक्सीडेंटल हिन्दू , फिरोज खान के पोते राहुल गांधी का पुतला फूंका गया, साथ ही मंडल के कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि जब भी हिन्दू समाज का अपमान कांग्रेस पार्टी ओर उनके नेताओं द्वारा किया जाएगा तब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सड़क पर उतरेगा । राहुल गांधी पहले पूर्ण रूप से हिंदू बने तो उन्हें पता चलेगा क्या होता हे हिन्दू धर्म , अलग अलग राज्य में अपना धर्म बदलने वाले राहुल गांधी माफी मांगे।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाटीदार मातावाले, सरपंच नवीन चौहान, संजय पाटीदार,गोविंद पाटीदार,नवदीप श्रीवास्तव,मुकेश कोली,दिनेश पाटीदार, राजकुमार मेवाड़ा,राजेन्द्र हाड़ा मनीष लोनारे,रामस्वरूप मालवीय,नीरज राठौर सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्तकार्यकर्ता उपस्थित हुए।।