Let’s travel together.

कमलनाथ का दिग्विजय सिंह पर भरोसा बरकरार

101

भोपाल. कांग्रेस के लिए अब तक कमजोर साबित हो रही विधानसभा सीटों पर दिग्विजय सिंह के दौरे फिर से शुरू होंगे. दिग्विजय सिंह अब बिना ब्रेक के बाकी बची 31 विधानसभा सीटों पर पहुंचकर संगठन की बैठक  करेंगे. उनके दौरे 10 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेंगे. दिग्विजय सिंह विंध्य में रीवा से अपने दौरों की शुरुआत करेंगे. वो अब तक 19 जिलों की 35 विधानसभा सीटों में संगठन की बैठक कर चुके हैं. हालांकि दिग्विजय सिंह के दौरे पार्टी के लिए कितने फायदेमंद होंगे यह कहना अभी मुश्किल है.

 दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओं के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ रही है. संघ और बीजेपी पर मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ने के बयान देने का आरोप लगाया था. सागर में शामिल हुए दिग्विजय सिंह का यह बयान सुर्खियां बना था.
दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा था कि भाजपा और संघ के लिए कोरोना वायरस हूं यह बयान भी सुर्खियां बना.

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कमजोर संगठन को लेकर भी अपनी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाई. सीहोर में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती है लेकिन संगठन की कमजोरी से ऐसा नहीं कर पाती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811