रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप औद्योगिक नगर में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन केा भाजपा द्वारा मनाया गया। जिसमें भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के मार्गदर्शन में आयोजन किया गए। जिसमे राष्ट्रीय संगठन की योजना अनुसार सेवा समर्पण का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

औद्योगिक क्षेत्र में आरएनजी इण्डस्ट्रीज में पौधारोपण करते हुए जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पाल व मण्डल कोषाध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में भाजपा सेवा दिवस के रूप में मना रही है। देश को उन्नति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री लगातार अथक प्रयास कर रहे है। वह भाजपा के आम कार्यकर्ता के नाते प्रधानमंत्री पद तक पहुचें है । यह भाजपा के लिए गौरव की बात है । इसलिए संगठन ने उनका जन्मदिन सेवा समर्पण के रूप में मनाने का निर्णय लिया। ताकि सरकार की योजनाओ की जानकारी आम आदमी तक पहुचं सकें । इस दौरान नगर के पौधारोपण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।