Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 03 जुलाई 2024

0 110

मेष राशि –बुद्धि से बिगड़े कामों को भी बनाने का सामर्थ रखेंगें.संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिंता रहेगी. हर काम में अपनो से सहयोग मिल सकता है. धन के मामलों में प्रगति होगी.सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे.  नौकरी और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती हैं. किसी अपने की सेहत खराब होने से परेशान होंगे.

वृषभ राशि – सेहत के प्रति सचेत रहें,  आर्थिक मामलों में सुधार होगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.   धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, साथ ही जातक के नए संबंध बनेंगे. बाहर ना जाएं और ना किसी से विवाद करें नहीं तो संबंध खराब होंगे.

मिथुन राशि-  संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा. परिवार को पीड़ा मिल सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना जरूरी है. बाहर ना जाएं . भाई-बहनों से विवाद न करें. संबंध खराब होंगे. किसी अपने के जाने का गम होगा.

कर्क राशि –   आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी. सतर्कता से रहेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा. किसी और की वजह से रिश्तों में दरार आ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय भी मंद चलेगा.

सिंह राशि –सरकारी सहयोग से होने वाला हर काम सफल होगा.  ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा. नौकरी में पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है, संयम से काम लेना होगा. बाहर जाने से बचें. दोस्तों की वजह से समय खुशनूमा होगा.

कन्या राशि – पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. मां का आशीर्वाद बना रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगा.

तुला राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. जातक के योग्यता की तारीफ होगी. बाहर जाने से बचें. किसी को जरूरत का सामान देंगे.

वृश्चिक राशि – काफी समय से चली आ रही समस्याओं का  समाधान होगा. माता-पिता का सहयोग रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. किया गया हर काम सार्थक होगा. नए संबंध बनेंगे.किसी से विवाद ना करें.

धनु राशि – धनु राशि वाले आज जातक को कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा. जातक का हर काम आज संपन्न होगा. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. दूर की यात्रा न करें और मास्क पहनें.

मकर राशि –संयम बरतें. पिता का सहयोग रहेगा. किया गया काम सार्थक होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. दोस्त की मदद करेंगे, लेकिन बाहर ना जाएं.

कुंभ राशि – बुद्धि कौशल से हर काम संपन्न कर लेंगे. व्यावसायिक योजना पूरी होगी. आर्थिक मामलों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. सेहत का ख्याल रखें. बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

मीन राशि – वाहन चलाते समय सावधानी रखें. अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. बाहर ना जाएं. परिवार का सहयोग बना रहेगा बेकार की उलझनों से बचें. रचनात्मक प्रयास करें. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811