Let’s travel together.

गरीबों के निवाले पर डाका, अन्नदूत वाहन से राशन चोरी का वीडियो वायरल

0 125

सिलवानी रायसेन।गरीबों के निवाले पर डाका डालने का खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिलवानी से सामने आया। जहां गरीबों में बंटने के लिए जा रहे अन्नदूत वाहन से बीच रास्ते में रोककर राशन की दूसरे वाहन में कालाबाजारी की जा रही थी। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सिलवानी में राशन चोरी का मामला सामने आया है, मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के तहत गरीबों का राशन परिवहन करने वाले एक ट्रक से राशन चोरी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।
गरीबों के राशन में चोरी
एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है कि गरीबों के लिए राशन ले जा रहे ट्रक को सड़क पर खड़े करके अनाज की बोरी उतार कर दूसरे वाहन में लादी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 23 जून की शाम को अन्नदूत का वाहन क्रमांक एमपी 38 जेडबी 5014 से मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 0982 में ग्राम पंचायत देवरी मढ़िया के वीरपुर समनापुर के पास बीच सड़क में लगभग 25 से 30 बोरियां की सिलाई तोड़कर लोडिग की गई है।


इस वीडियो के सामने आने के बाद कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी मयूर मरकाम का कहना है कि यह वीडियो अभी मेरे संज्ञान में आया है, बताया जा रहा है कि अन्नदूत वाहन से पीडीएस का माल परिवहन होता है उस से अज्ञात वाहन में खाद्यान्न की अनलोड़िग कराई जा रही है। यह बेहद गंभीर मामला है, इसकी जांच की जावेगी और जिस क्षेत्र की घटना है, उस की सभी राशन दुकानों की जांच कर खाद्यान्न चैक किया जावेगा, जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। 22 जून को उक्त वाहन से तीन दुकानों खमखुआं, छींद, हतोड़ा दुकान का माल परिवहन किया गया था। जांच कर प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811