अमरनाथ यात्रा कल 29 जून से शुरू हो गई है, रायसेन जिला मुख्यालय रविवार दोपहर को दो अलग-अलग जाटों में करीब 25 से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए,
शहर के लोगों ने माला पहनकर जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत
रायसेन।शहर के महामाया चौक पर पहले जत्थे में शामिल 9 लोगों का शहर के समाज सेवी और व्यापारियों ने माला पहनकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और अमरनाथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया

इस मौके पर यात्रा पर जा रहे हैं श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। शहर ये श्रद्धालु विशाल लोधी,अनिल साहू,
दीपक कुशवाह,अंकित लोधी,रवि जाटव,श्रीराम गुलाब गौर,मनीष प्रजापति, दीपक लोधी, शामिल है, वहीं दूसरे जत्थे में भी 12 लोग शामिल थे।