Let’s travel together.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया विद्या प्रवेश कार्यक्रम

0 132

–नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर नए शैक्षणिक सत्र का विद्या प्रवेश कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस विद्या प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य पुनीता ज्योति और प्रधानाध्यापक जगदीश मीणा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
प्राचार्य पुनीता ज्योति ने सभी को नए शैक्षणिक सत्र का विद्या प्रवेश कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी इसके पश्चात छात्र एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन अंजली गोसाई द्वारा किया गया । इस शुभ अवसर पर कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए। अंत में बच्चों को मनोहर भेंट दिए गए। कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति के अध्यक्षता व कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के साथ प्रधानाध्यापक जगदीश मीणा वरिष्ठ शिक्षिका टी. इक्का, श्रीमती उदिता, श्रीमती नेहा सुश्री आकांक्षा, सुश्री मांडवी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     1100 फीट की चुनरी लेकर निकली भव्य यात्रा, 5 किमी पैदल चलकर मढ़ माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु     |     धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन     |     गरबा महोत्सव की धूम, गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं     |     शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     जेरा डैम के मुआवजे की चिंता के बीच 22 वर्षीय किसान की मौत, डूब क्षेत्र में जा रही थी सात एकड़ जमीन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811