Let’s travel together.

BMO पर अस्पताल की एक्सरे मशीन सहित लाखों का सामान बेचने का आरोप

0 164

स्वास्थ्य में सुधार की बजाय सामान को कबाड़ में बेचने लगे डॉक्टर
– नहीं सुधर रही है विदिशा जिले में स्वास्थ सेवा

– शिकायतकर्ता ने कहा बीएमओ ने गलत तरीके से की लाखों की बिक्री

– लटेरी बीएमओ बोले एसडीएम को सब पता, जबकि एसडीएम ने कहा जांच कराएंगे

– बीएमओ बोले 85 हजार का सामान बेचा, कबाड़ी बोला 60 हजार का खरीदा
– शिकायतकर्ता का आरोप लाखों का माल बैचा
– लटेरी बीएमओ पर पहले भी मार्कशीट अटेस्टेड कराने के दौरान लग चुके भृष्टाचार के आरोप
-100 रिश्वत लगे थे आरोप
-क्या होगा इस देश का अगर ऐसे डॉक्टर काम करेंगे

सुरेन्द्र राजपूत विदिशा

 

धरती के भगवान कहे जाने बाले इस डॉक्टर ने तो मानो मानवीय संवेदनाओं को तार तार कर दिया, गरीबो के ईलाज के लिए लाई गई सरकारी एक्सरे मशीन सहित लाखों रुपये का सामान रातों रात गाड़ियों में भरकर बेच दिया इस दौरान शिकायतकर्ता ने सरकारी संपत्ति बगैर नियम बेचने पर कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर सहित भोपाल कमिश्नर से शिकायत की है।

मध्यप्रदेश के विदिशा में एक गजब का मामला सामने आया है दरअसल लटेरी के सरकारी अस्पताल में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सुरेन्द्र धाकड़ पर चोरी से एक्सरे मशीन सहित लाखों रुपये का सरकारी सामान चोरी से बेचने का आरोप शिकायतकर्ता देवराज यादव ने लगाया है। इस शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत एसडीएम सहित जिला मुख्यालय के अधिकारियों से भी की है।

शिकायतकर्ता देवराज यादव ने आरोप लगाया है कि बीएमओ ने एक्सरे मशीन बेंच दी उधर बीएमओ सुरेन्द्र धाकड़ कहते है कि एक्सरे मशीन के अवशेष बेचे हैं, अब सवाल यह उठता है कि क्या बीएमओ ने मशीन दिल, किडनी गुर्दा सहित ऐसे कौन कौन से अवशेष बेच डाले।

बाइट-सोहेल खान कबाड़ व्यवसायी

मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल किसी से छुपा नही है कभी अस्पताल के गेटों पर महिलाओं का प्रसव तो कभी इलाज के आभाब में तड़पते मरीजो का काल के गाल में समा जाना अस्पताल प्रवंधन की इन्ही लापरवाहियों के चलते प्रदेश की भाजपा सरकार को विपक्षी दल आड़े हाथों लेने लगते हैं, ऐसे में एक ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर के द्वारा अस्पताल की एक्सरे मशीन को कबाड़े में बेचना स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े करता है।

बाइट-बृजेन्द्र रावत SDM

-उक्त मामले को लेकर जब एसडीएम, बीएमओ, और कबाड़ी से बात की गई तो तीनो के बयानों में काफी असमानता सामने ही नजर आने लगी और बीएमओ का झूठ साफ दिखाई देने लगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811