Let’s travel together.

कुरा नगर पंचायत में 33 लाख के विकास कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

0 229

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कूँरा नगर पंचायत में 33 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का गुरुवार को भूमिपूजन किया।
विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा गुरुवार को अपने क्षेत्र की नगर पंचायत कुरा में सीसी रोड लगभग 33 लाख रूपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा, नगर पंचायत उपाध्याक्ष अनिल बघेल,पार्षद सुरेश साहू, मोहन प्रजापति, रामेश्वर साहू, उमेश भतरिया, बसंत रजक, संतोष साहू, भीम देवांगन, प्रदीप शर्मा, मीना चौहान साहिल खान,रवि लहरी सहित अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811