Let’s travel together.

‘8 साल साथ रही, आज तो…’, स्कूल से लौट रही टीचर की सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क भर दी मांग, Video

0 117

बिहार में सरकारी नौकरी लगने के बाद पकड़ौआ विवाह के कई मामले तो आपने खूब सुने हैं. लेकिन यहां बांका जिले में बीच सड़क पर एक सिरफिरे आशिक ने महिला टीचर की मांग में सिंदूर भर दिया. महिला टीचर के पिता इस बीच बीज बचाव करते दिखे. लेकिन सनकी आशिक इतने गुस्से में था कि कहने लगा- 8 साल मेरे साथ रही हो. आज या तो मरेंगे या मारेंगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

मामला बांका जिला के अमरपुर प्रखंड का है. यहां एक सरकारी स्कूल की टीचर ने थाने में सरफिर आशिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. महिला टीचर का आरोप है कि वो जब 25 जून को अपने पापा संग स्कूल से लौट रही थी तो सौरभ सोनू नामक लड़के ने उन्हें रोक दिया. सोनू के साथ 3 से 4 लड़के और भी थे. इसके बाद सोनू पिता-बेटी के साथ बदसलूकी करने लगा. सोनू ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. साथ ही धमकाने भी लगा.

महिला टीचर ने बताया कि वो इससे पहले भी उसके साथ बदसलूकी कर चुका है. जबरन शादी का दबाव डालता है. शादी के लिए इनकार करने पर धमकी देता है. पहले भी सोनू के खिलाफ उसने थाने में शिकायत दी थी. लेकिन तब उससे माफीनामा लिखवाकर आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी थी. बावजूद इसके वो नहीं माना. 25 जून को तो उसने हद ही कर दी.

टीचर ने बताया, ‘मैं अमरपुर प्रखंड के एक स्कूल में BPSC टीचर तैनात हूं. 25 जून को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पापा के साथ भरको गांव होते हुए अमरपुर आ रही थी. तभी गोरगम्मा मोड़ के पास खेसरिया बहियार में सौरभ सोनु नामकल लड़के ने अपनी बाइक खड़ी की और हमारा रास्ता रोक लिया. जब तक हम कुछ समझ पाते, उसने अपनी कमर से देसी कट्टा निकाला. मेरे पापा के साथ हाथापाई की. मेरी मांग में फिर सिंदूर भरने की कोशिश करने लगा. पापा उसे रोकते रहे लेकिन उसने जबरन सिंदूर मेरी मांग में डाल दिया. इस बीच उसके दोस्त वीडियो बनाते रहे. बाद में उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया.’

वीडियो में क्या बोला युवक?

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.  जो वीडियो वायरल हुआ है. उसमें आरोपी कहता दिख रहा है- 8 साल इसने मेरे साथ क्या किया. शादी क्यों नहीं की. आज या तो मैं रहूंगा या यह रहेगी.

वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग और सरकारी नौकरी लगने के बाद धोखा देने से जुड़ा है. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है. हकीकत का पता लगाने की कोशिश जारी है. उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811