Let’s travel together.

योग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर राघवेंद्र शर्मा ने सीएम मोहन यादव से की भेंट, जताया आभार 

0 27

– मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन में योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने के उपरांत राघवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए आत्मीय आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रसार, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में योग संस्कृति के विकास के नवीन आयाम स्थापित करने में आयोग सक्षम होगा। योग को स्कूल, कॉलेज, गांव और शहर के हर घर तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राघवेंद्र शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण में योग की अहम भूमिका रहेगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को योग से जोड़कर तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने हाल ही में राघवेंद्र शर्मा को मध्यप्रदेश योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से योग से जुड़े संगठनों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों में उत्साह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811