रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 20 मोजमपुरा की कुछ महिलाओं ने महबूरो की मदद करने का निर्णय लिया है।एक और जहां भाग दौड़ भरी जिंदगी में सब व्यस्त है।वही मोजमपुरा की महिलाओं ने असहाय और मजबूर लोगो की मदद करने का सराहनीय फैसला लिया है। अनिता कुमेरे, ने जानकारी देते हुए बताया की हमारा उद्देश्य है।की हम किसी भी मजबूर महिला बच्चे जो भी परेशान हो उनकी मदद कर सके।वही लगातार मोजमपूरा में कुछ असामाजिक तत्व लगातार लोगो को परेशान करते है।इन सभी समस्याओं को लेकर आज सभी ने बैठक रखी और निर्णय लिया जल्द हम मिलकर एक एनजीओ बनाकर समाज सेवा का काम करेंगे और महिलाओं को संगठित करना और जोड़ने का काम के करेंगे यही हमारा उद्देश्य है।इस अवसर पर रूक्मणी धाकड़,संगीता धाकड़,रामवती उईके,कमला धाकड़ लीला धाकड़,पूजा लोधी, गीता धाकड़,मनीषा धाकड़,रानी धाकड़ आदि महिलाए उपस्थित रही।