Let’s travel together.

शताब्दी वर्ष की तैयारी, UP में BJP के खराब प्रदर्शन की समीक्षा… 3 दिन के लखनऊ दौरे पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

0 322

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 26 जून से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है. इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे. जिसके लिए दत्तात्रेय आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे. यह बैठक निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जा रही है. आरएसएस की शताब्दी वर्ष की तैयारियों के लिए प्रचारकों के साथ यहां बैठक का आयोजन किया जा रहा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय बैठक में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी, विभाग प्रचारक शामिल होंगे. बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारी, गुरु दक्षिणा कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा. लोकसभा चुनाव 204 के परिणाम के बाद दत्तात्रेय होसबोले का ये पहला लखनऊ दौरा है, जहां इस बैठक में संघ के इन पांचों क्षेत्र के विभाग प्रचारक शामिल होने जा रहे हैं.

प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे सरकार्यवाह

जानकारी के मुताबिक बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों प्रांतों के प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांतीय टोली, के साथ ही सभी प्रचारकों और क्षेत्रीय कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया है. सरकार्यवाह सभी प्रचारकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई ऐसे प्रचारक भी शामिल होंगे जो पहली बार प्रचारक बने हैं.

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर होगा मंथन

इन प्रचारकों से जहां एक तरफ संघ की शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी वहीं दूसरी तरफ संघ की तरफ से यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम इतना खराब कैसे हुआ है. वहीं 3 दिवसीय दौरे में बीजेपी और सरकार के साथ समन्वय बैठक की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 35 सीटें बीजेपी को मिली है. पार्टी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. ऐसे में संघ इसको लेकर मंथन करेगा कि चुनाव के नतीजे ऐसे क्यों आए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |     देवी जागरण पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, उमड़ा जनसैलाब     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811