Let’s travel together.

ऐसी पत्नी चाहिए जो… आखिर क्यों सलमान खान ने नहीं की शादी? पिता सलीम खान ने खोला राज

0 777

सलमान खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा. दो फिल्में आईं, जिसमें से एक फ्लॉप हो गई. वहीं दूसरी पिक्चर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस वक्त वो जिस फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वो है- Sikandar. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए सलमान खान ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा सलमान खान से अक्सर एक सवाल पूछा जाता रहा है कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं?

सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. एश्वर्या राय, संगीता बिजलानी, सोमी अली, यूलिया वंतूर हो या फिर कटरीना कैफ… कई एक्ट्रेसेस को वो डेट कर चुके हैं. पर आज तक शादी नहीं की है. इस पर उनके पिता सलीम खान खुलकर बात कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि, आखिर क्यों उनके बेटे सलमान खान ने 58 की उम्र में भी शादी नहीं की है.

आखिर क्यों सलमान खान ने अबतक शादी नहीं की?

दरअसल सलीम ने बताया था कि, सलमान खान आसानी से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. उनका स्वभाव काफी सरल है और वह आसानी से काफी आकर्षित हो जाता है. हालांकि, उन्हें हमेशा जानना होता है कि क्या वो महिला उनकी मां की तरह परिवार संभाल सकती हैं.

वो चाहते है कि जिस महिला से वह शादी करें, वह अपने पति और बच्चों को लेकर डेडिकेटिड हो. ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थीं. वो बच्चों के लिए खाना बनाएं और उनकी तैयार होने में मदद करें. इस बात का ध्यान रखें कि, बच्चों का होमवर्क पूरा हुआ या नहीं. हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है”

इस दौरान सलीम खान के बयान पर इंस्टाग्राम यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि, “पुरुष महिलाओं को अपना गुलाम बनाना चाहते हैं… हर दूसरे आदमी की तरह ही इनकी भी मानसिकता ऐसी ही है”. जबकि दूसरा यूजर लिखता है कि, सलमान खान ने झूठ बोलना शुरू कर दिया है, क्योंकि ऐसा होना संभव नहीं है.

सलमान खान का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है. हालांकि, अब उनके साथ काफी अच्छी दोस्ती है. सलमान खान अक्सर शोज में अपनी शादी को लेकर हंसी मजाक करते नजर आ जाते हैं. हालांकि, उनके पिता ने बेटे की शादी को लेकर खुलकर बात की है.
Leave A Reply

Your email address will not be published.

गधीया आर्द्रभूमि में एक साथ दिखीं स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक,पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में किया कैद     |     पीएम श्री आत्मानंद स्कूल कुंवरगढ़ में धूमधाम से मनाया गया ‘शाला प्रवेश उत्सव     |     जंगल में बछड़े के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान     |     जैन मुनियों का संघ मंगल चातुर्मास अगवानी पर महाराज जी का भव्य स्वागत     |     नरवर किले से तोप चोरी मामले में पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम       |     सेमरा में बनकर तैयार हुई गौशाला, अब हाईवे पर भटकते मवेशियों को मिलेगा स्थायी ठिकाना     |     हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए 31 किमी दूर ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश     |     बेसर तलाई में गूंजे जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ     |     अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811