Let’s travel together.

नशामुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बने – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 70

 

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अवनति की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ के अवसर पर ‘नशा मुक्त’ स्वच्छ, सुरक्षित व समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल नशामुक्ति के लिए समाज को जागरूक करने का कार्य करते रहे हैं। विंध्य क्षेत्र में युवाओं में नशीले पदार्थ की लत के प्रति चिंतित होकर हॉल ही में उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने श्री आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से मध्यप्रदेश एवं मुख्यतः विंध्य क्षेत्र के जिलों में विक्रय हो रहे मादक पदार्थ कोडिन फॉस्फेट (कोरेक्स) जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है, उसकी रोकथाम एवं ऐसा करने वालों पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811