Let’s travel together.

भाजपा नेताओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस कांग्रेस के खिलाफ जमकर जताया आक्रोश

0 134

जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं आज काला दिवस मनाया, कांग्रेस के खिलाफ नेताओं ने जमकर जताया आक्रोश

कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संविधान का विरोध किया है और तुष्टिकरण की नीति अपनाई-राकेश शर्मा

सी एल गौर रायसेन

कांग्रेस पार्टी के जिम्मेदार नेताओं ने तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए भारतीय संविधान का शुरू से ही विरोध किया है, जवाहरलाल नेहरू से लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में जिम्मेदार पदों पर बैठकर कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तभी से हमारा देश लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है यह सब कांग्रेसियों को अच्छा नहीं लग रहा है वह संसद से लेकर हमारे संविधान का भी विरोध करने पर उतारू है, गलत

नीतियों के चलते सन 1975 में जब आपातकाल की स्थिति निर्मित हुई इस दौरान हमारी पार्टी के अटल जी, आडवाणी जी, राजनाथ सिंह जी जैसे बड़े नेताओं को आपातकाल के दौरान 19 माह जेल में रहना पड़ा। इस समय हमारे रायसेन से भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता 19 माह आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे, इस प्रकार से कांग्रेसी सरकार द्वारा हमारे पार्टी के नेताओं को बेवजह परेशान किया गया 25 जून 1975 को आपातकाल की स्थिति निर्मित हुई थी इसके बाद से ही भाजपा द्वारा 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में लगातार तीन वर्षों से भाजपा की सरकार है तीसरी बार भी सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आई है, कांग्रेस के लोग हमारे संविधान का सम्मान करने की जगह हाथों में संविधान की कॉपी लहरा रहे हैं उन्हें शर्म आना चाहिए। भाजपा द्वारा आयोजित काला दिवस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राकेश तोमर, राजेश पंथी, बृजेश चतुर्वेदी, वीर सिंह पटेल, अशोक राठौर आदि नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए आपातकाल के दौरान हुए घटनाक्रम से विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

श्री राम परिसर में आयोजित काला दिवस कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, लीला किशन मीणा वीरेंद्र बघेल,अशोक पटेल, दातार सिंह मीणा, रघुवीर मीणा, जीतू ठाकुर, बबलू ठाकुर, सत्येंद्र सिंह चौहान, सनत पांडे, शुभम रावत, ब्रज विश्वकर्मा, अशोक नाविक, संतोष मालवीय, तीरन सिंह बघेल, गिरजेश कुशवाहा, दीपक रघुवंशी, अमित कटियार, भगवान दास लोहट, जगदीश अहिरवार, विकास लोहट सहित बड़ी संख्या में रायसेन नगर मंडल, खरवई मंडल, साचेत मंडल के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811