रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत मगरपुंछ के पास बहने वाली गोदर नदी किनारे फैक्ट्रियों से निकलने राखड को बड़ी मात्रा में डाला जा रहा हैं।जिससे तेज बारिश होने से पूरी राखड नदी में बह जायेगी।जिससे जलीय जीवों को नुक्सान होने के साथ ही नदी में गाड़ जम जायेगी नदी का पुराव भी होगा।इतनी बड़ी मात्रा में जब राख़ड को फेंका जा रहा था।तो इन्हे किसी ने क्यों नहीं रोका गया।

ग्रीन बेल्ट की भूमि पर फेंकी जा रही राखड
ओबेदुल्लागंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 और ग्राम पंचायत मगर पूछ के बीच बहने वाली गोधन नदी के पास की ग्रीन बेल्ट की भूमि पर बड़ी मात्रा में फैक्ट्री से निकलने वाली रखड़ को फेंका गया सूत्रों से मिली कि आज जानकारी के अनुसार मगर पूछ निवासी नीरज गोर पिता पिता रामस्वरूप गौर द्वारा फैक्ट्री से ठेका लेकर जाकर फेंकने का काम किया जा रहा था। नीरज गौर द्वारा ही नदी के किनारे राखड को फेंका गया है।
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी दी है। कि गोदान नदी के किनारे बड़ी मात्रा में फैक्ट्री से निकलने वाली राखड को फेंका जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है।जिस व्यक्ति द्वारा राखल को फेंका गया है। जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय श्राफ् मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडीदीप
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5 जून से लेकर 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया था जिसमें करोड़ों रुपए लगाकर नदियों बावडी की साफ सफाई की गई थी। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो गोदर नदी किनारे फैक्ट्री से निकलने वाली राठौर को बड़ी मात्रा में फेंका जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
मनीष मालवीय सामाजिक कार्यकर्ता मंडीदीप