Let’s travel together.

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 32

विदिशा। अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती के अवसर पर मिर्जापुर बाईपास स्थित उनकी प्रतिमा पर विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह चौहान , छत्रपाल शर्मा, महामंत्री सुनील साहू कार्यालय मंत्री सागर मीणा उपाध्यक्ष व पार्षद राजू दांगी, विवेक सिंह सेंगर, पार्षद रामप्रसाद पासी एल्डरमैन विनीता राय विनोद दांगी तीरथ कुशवाहा राजू शर्मा इन्दर सिंह दांगी , शरुण गुप्ता , नरेश यादव, सचिन दांगी , शिवांक चतुर्वेदी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811