Let’s travel together.

लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, टेंशन में आ गए उसके पांचों दूल्हे, तीन की रिपोर्ट ने चौंकाया

0 85

उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन HIV पॉजिटिव मिली. जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो उन्होंने उन सभी लोगों का टेस्ट करवाना शुरू किया जो भी महिला के संपर्क में थे. तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब पुलिस उन पांच दूल्हों का भी मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिनसे महिला ने शादी की थी. फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई थी. जब से महिला के HIV होने का पता उन पांचों दूल्हों को लगा है, वो भी टेंशन में आ गए हैं.

लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है. उसे यूपी पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. महिला के साथ-साथ उसके गैंग के 7 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था. महिला के HIV होने का पता तब चला जब उसने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल उन सभी लोगों के बारे में पता लगाकर उनका मेडिकल करवाया जा रहा है, जो भी इस लुटेरी महिला के संपर्क में थे.

पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पैसे वाले लोगों को फंसाती. उनसे शादी करती. फिर कुछ दिन ससुराल में बिताकर वहां से सारे गहने चुराकर फरार हो जाती. इस बीच महिला बीमार हो गई. एक एनजीओ की मदद से उसने अपनी जांच करवाई. पता चला कि वो HIV पॉजिटिव है. महिला ने लेकिन उस समय दवा खाने से इनकार कर दिया. वो फिर कहां चली गई, किसी को नहीं पता. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उसे ढूंढते रहे. लेकिन वो नहीं मिली.

तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव

इस बीच उन्हें पता चला कि महिला पश्चिमी यूपी के एक जेल में बंद. महिला ने खुद ही पुलिस को बताया था कि वो एचआईवी पॉजिटिव है. इसलिए पुलिस वालों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का टेस्ट फिर से करवाया. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. पुलिस ने फिर उससे पता किया कि वो किन-किन लोगों के संपर्क में रह चुकी है. महिला ने कुछ लोगों के नाम बताए, जिनके संपर्क में वो रह चुकी थी. उसने पांचों दूल्हों के बारे में भी बताया, जिन्हें वो चूना लगा चुकी थी. पुलिस अब उन दूल्हों का भी टेस्ट करवाएगी. बाकी जिन लोगों के टेस्ट करवाए गए हैं उनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला के संपर्क में आए लोगों ने अगर सावधानी बरती होगी तो वह बीमारी से बच गए होंगे. फिलहाल महिला यूपी जेल में ही बंद है. उसका इलाज शुरू कर दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811