Let’s travel together.

दुकानों की गैलरियों को अतिक्रमण मुक्त करने प्रशासन ने फिर चलाया अभियान

0 117

नगर पालिका पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

शहर के मुख्य मार्गों पर भी चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में एक बार फिर नगर पालिका राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैंड की दुकानों की गैलरियों एवं बस स्टैंड के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अभियान शुरू किया गया जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गैलरी में रखा सामान दुकानदार हटाते हुए नजर आए, वहीं नगर

पालिका यात्री प्रतीक्षालय मुख्य गेट एवं आसपास के इलाके में अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई की यदि दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो समान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी वहीं कुछ लोगों द्वारा काफी गंदगी मचा रखी थी उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।


नायब तहसीलदार महेंद्र राजपूत सायरन बजाती हुई गाड़ियों के साथ मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर मार्च करते नजर आए जिसके कारण अस्पताल मार्केट सहित अन्य इलाकों के गैलरी में सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों ने स्वयं सामान हटाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ मुहिम में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ कृष्णकांत शर्मा नगर पालिका के अमले के साथ एवं एसआई संदीप पवार पुलिस बल के साथ तथा सफाई दरोगा दिनेश सपेरा सफाई कर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811