Let’s travel together.

रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है,अलग-अलग हुए एक्सीडेंट में चार हुए घायल

0 172

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रफ्तार के कहर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं कई लोग अपने हाथ पर तुड़वा चुके हैं तो कई जिंदगी से हाथ धो चुके हैं। लेकिन लोग वाहनों की रफ्तार को कंट्रोल करने का नाम नहीं ले रहे हैं।
ताजा मामला रायसेन जिले के बेगमगंज में सामने आया जहां सेंट थॉमस कॉन्वेंट के सामने एक ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया तो दूसरी घटना ग्राम करहोला के तिराहे पर सामने आई जहां दो मोटरसाइकिले आमने- सामने टकरा गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए सभी घायलों को सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

आपको बता दें कि प्रीतम आदिवासी निवासी ग्राम कटंगी सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के सामने से जा रहा था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसके हाथ पैर सिर में चोटें आने पर तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना जो ग्राम करहोला के तिराहे पर घटित हुई उसमें मरखएड़ा टप्पा निवासी घनश्याम बाइक से करहोला से वापस अपने गांव जा रहा था वहीं विपरीत दिशा से हिनोतिया बमनई निवासी कल्लू सिंह अपने बहनोई मान सिंह को बाइक पर बिठाकर सईदपुर तहसील गैरतगंज छोड़ने जा रहा था की तिराहे पर दोनों मोटरसाइकिले आमने- सामने टकराने से तीनों घायल हो गए जिन्हें लोगों की मदद से सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया जहां डॉक्टर संदीप यादव द्वारा घायलों का उपचार किया जाकर उन्हें भर्ती कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811